Breaking News

कोतवाली थाना के तंग गली में महिला से झपटमारी की

श्रीगंगानगर इस बीच कोतवाली थाना अधिनियम सेतिया कॉलोनी पुलिस चौकी के तीन-चार गली पीछे की एक तंग गली में महिला से झपटमारी की एक और घटना कल शाम को हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां रहने वाले गुलशन छाबड़ा की पत्नी टीना पास के एक बुटीक से दो थैलियों में चार-पांच सूट लेकर पैदल घर आ रही थी। गोली  फैक्ट्री वाली गली के समीप एक तंग और सूनी गली में शाम करीब 6:35 बजे मोटरसाइकिल सवार एक युवक उसके हाथ से दोनों थैलियां झपटकर ले गया। टीना उसके पीछे भागी लेकिन वह हाथ नहीं आया। गुलशन छाबड़ा ने बताया कि एक थैली में उसकी पत्नी का मोबाइल फोन और कुछ रुपए भी थे। सूचना दिए जाने पर चौकी से पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखा तो उसमें एक युवक बिना किसी डर के थैलियां झपटकर ले जाते हुए दिखाई दिया। उसने अपना चेहरा भी नहीं ढका था। इस इलाके में मंगलवार को हुई यह झपटमारी की दूसरी घटना थी। इससे पहले दोपहर 1:30 बजे पूर्व पार्षद कमल चराया वाली गली में भी एक मोटरसाइकिल सवार युवक पैदल जा रही महिला का पर्स छीन लिया था, जिसमें रुपए अन्य सामान था। सेतिया कॉलोनी, प्रेमनगर, सुरजीतसिंह कॉलोनी, विनोबा बस्ती तथा आसपास के इलाके में पिछले एक हफ्ते में महिलाओं से पर्स तथा मोबाइल फोन छीनने की कई घटनाएं हो हुई हैं। पुरानी आबादी पुलिस भी झपटमारों को पकड़ नहीं पा रही। पुरानी आबादी के महिला पार्क व ताराचंद वाटिका के आसपास के एरिया में शनिवार को चार घटनाएं हुई थीं। जवाहरनगर पुलिस ने परसों सोमवार शाम को एसएसबी रोड पर बीएसएफ हैड क्वार्टर के सामने रिद्धि सिद्धि आंगन कॉलोनी में पैदल जा रही ज्योति चायल का पर्स छीन ले जाने वाले चार अज्ञात कार सवार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। स्थानीय रविंद्र पद पर एक गोल्ड फाइनेंस कंपनी में कार्यरत ज्योति सोमवार शाम करीब 6:30 बजे एसएसबी रोड पर ऑटो से उतरकर पैदल घर जा रही थी। तभी कार में सवार चार बदमाश युवक उसका पर्स छीनकर भाग गए, जिसमें 30 हजार 200 रुपए,7 ग्राम सोने की चेन, एटीएम कार्ड और आधार कार्ड आदि सामान था। पुलिस ने बताया कि अभी तक इन बदमाशों का भी पता नहीं लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *