Breaking News

जवाहरनगर थाना क्षेत्र में एक और सूने मकान से कर सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले गए

श्रीगंगानगर जवाहरनगर थाना क्षेत्र में एक और सूने मकान से कर सोने-चांदी के जेवरात तथा कुछ घरेलू सामान चुरा ले गए। पुलिस के अनुसार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी श्यामसुंदर पुत्र बंशीधर की रिपोर्ट पर उसके घर में चोरी होने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि श्यामसुंदर का परिवार पिछले दिनों किसी शादी समारोह में बाहर गया हुआ था। चोरी की घटना 9-10 फरवरी की रात को हुई। श्यामसुंदर का परिवार कल 11 फरवरी को वापस आया तो ताले टूटे हुए थे और अंदर सामान बिखरा हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। आसपास के लोगों से पूछताछ की। वहां लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी चेक किया। पुलिस के अनुसार श्यामसुंदर ने बताया है कि उसके घर से सोने की एक अंगूठी, बालियों की जोड़ी आदि गहने तथा कुछ नगदी चोरी हुई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *