Breaking News

होटल का शेफ रूम में सोया ही रह गया

होटल का शेफ रूम में सोया ही रह गया
श्रीगंगानगर।
स्थानीय सूरतगढ़ रोड पर होमलैंड सिटी के समीप एक नामी होटल एंड रिजॉर्ट्स का शेफ अपने रूम में सोया ही रह गया। जब वह अपनी ड्यूटी पर नहीं आया तो होटल का कर्मचारी उसके कमरे में जाकर उसे उठाने लगा तो वह नहीं उठा। होटल स्टाफ उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर आया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शेफ की डेड बॉडी को मोर्चरी में रखवा कर पुलिस को सूचना दी गई। सदर पुलिस के अनुसार मृतक युवक संजयसिंह(37) उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल इलाके के गांव मनजफ़ का निवासी है। उसके परिवार वालों को सूचना दी गई है। जानकारी के अनुसार संजयसिंह का एक भाई सूरत (गुजरात) में रहता है जो कि श्रीगंगानगर को रवाना हो गया है।हासिल जानकारी के अनुसार संजयसिंह सूरतगढ़ रोड स्थित होटल एंड रिसॉर्ट में करीब 3 महीने से शेफ का काम कर रहा था।हालांकि वह पूर्व में इसी होटल एंड रिसॉर्ट में दो-तीन वर्ष तक काम कर चुका था। बाद में वह कहीं और चला गया था। जानकारी के मुताबिक संजयसिंह की कल मंगलवार दोपहर एक से ड्यूटी थी। वह करीब 11 बजे तक सामान्य था और स्टाफ वालों के साथ था। फिर वह अपने कमरे में सोने चला गया। जब वह  बजे ड्यूटी पर नहीं आया तो करीब 2 बजे एक अन्य स्टाफ कर्मी उसके कमरे में गया। वह बेसुध पड़ा था। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसकी मृत्यु साइलेंट अटैक से हुई है। सही कारण का तो पोस्टमार्टम होने पर पता चलेगा।पुलिस ने कहा कि यहां आने पर परिवार वाले जैसे रिपोर्ट देंगे, वैसी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *