Breaking News

पंजाब से आकर हाईवे पर होटल चला रहे दो युवकों से भारी मात्रा में अवैध पोस्त बरामद, पुलिस ने कार भी जब्त की

पंजाब से आकर हाईवे पर होटल चला रहे दो युवकों से भारी मात्रा में अवैध पोस्त बरामद, पुलिस ने कार भी जब्त की
– भारतमाला प्रोजेक्ट मार्ग पर भी लावारिस मिला पोस्त
श्रीगंगानगर।
पंजाब के अमृतसर जिले से राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में सूरतगढ़ सिटी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 62 पर होटल चला रहे दो युवकों को पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। इनकी एक गाड़ी भी जब्त की गई है। सूरतगढ़ सिटी थाना इलाके में ही भारतमाला प्रोजेक्ट मार्ग पर प्लास्टिक के दो कट्टों में भारी मात्रा में अवैध पोस्त लावारिस हालत में मिला है।पुलिस ने इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। सूरतगढ़ सिटी थाना में सब इंस्पेक्टर माणकलाल ने बताया कि नेशनल हाईवे 62 पर राजपुरा पीपरेन में 6-7 महीने पहले एक होटल किराए पर लेकर चला रहे पंजाब के अमृतसर जिले में चिट्टीविंड थाना क्षेत्र के गांव जीताकलां निवासी अमृतपाल (25) पुत्र अवतारसिंह तथा हुस्नप्रीत उर्फ जोबनप्रीत(19) पुत्र चरणजीतसिंह को एक कार में 22 किलो अवैध पोस्त ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ करने पर इन युवकों ने बताया कि उनको कोई ट्रक वाला उनके होटल पर अवैध पोस्त दे गया था। पुलिस ने बताया कि उन लोगों की आई-20 कार भी जब्त कर ली गई है, जिसमें अवैध रूप से यह दोनों पोस्त लेकर जा रहे थे। इस बीच सूरतगढ़ सिटी थाना में ही सब इंस्पेक्टर नगेंद्रसिंह ने बताया कि भारतमाला प्रोजेक्ट मार्ग पर  सरदारपुरा खर्था के पास प्लास्टिक के दो कट्टों में 37 किलो 620 ग्राम अवैध पोस्त मिला है। सरदारपुरा खर्था निवासी मामराज सुथार नामक सोमवार सुबह  खेत जा रहा था। उसने भारतमाला प्रोजेक्ट मार्ग पर रामेश्वरलाल के खेत के पास प्लास्टिक के दो कट्टे पड़े देखे तो थाने में सूचना दी।इस पर वे घटनास्थल पर पहुंचे और कट्टों को जब्त कर लिया। उन्होंने बताया कि आसपास कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। इन कुट्टों को कोई अज्ञात व्यक्ति रविवार-सोमवार की रात को उक्त जगह पर छोड़कर गायब हो गया। फिलहाल अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि तीन दिन पूर्व जिले के घमूडवाली थाना क्षेत्र में भी इसी प्रकार एक खेत में अज्ञात व्यक्ति द्वारा लावारिस हालत में छोड़ा गया भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त मिला था।खेत के किसान ने कट्टे पड़े देखे तो थाने में सूचना दी थी। पुलिस के अनुसार सफेद रंग की एक गाड़ी में आए कुछ लोग पोस्त छोड़कर चले गए थे। इस मामले में भी अभी तक पता नहीं चला कि पोस्त छोड़कर जाने वाले व्यक्ति कौन थे। पुलिस ने कहा कि आसपास के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से सफेद रंग की संदिग्ध गाड़ी का पता लगाने के प्रयास किया जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *