Breaking News

450 ग्राम अफीम बरामद,दो तस्कर गिरफ्तार

450 ग्राम अफीम बरामद,दो तस्कर गिरफ्तार
श्रीगंगानगर।
श्रीगंगानगर जिले में राजियासर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कल रात 450 ग्राम अफीम बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने बताया कि जिला विशेष दल (डीएसटी) और राजियासर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पवन(25) निवासी साबनिया थाना महाजन जिला बीकानेर और रमेश(26) निवासी डाबला थाना जैतसर जिला श्रीगंगानगर को गिरफ्तार किया। दोनों अवैध रूप से अफीम लेकर जा रहे थे। जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक सूचना के आधार पर कल देर रात को दोनों को हिरासत में ले लिया तलाशी लेने पर उनके पास 450 ग्राम अफीम बरामद हुई। राजियासर थाना के सिपाही विनोद कुमार, चरण, प्रमोद तथा परताराम और डीएसटी के हबीब खान, निर्मल, प्रमोद तथा अश्विनी की अहम भूमिका रही। इस पुलिस टीम ने सूरतगढ़ के डीएसपी प्रतीक मील के सुपरविजन में दोनों तस्करों को काबू किया। जानकारी के अनुसार पवन अवैध रूप से रमेश को अफीम की सप्लाई देने आया था। पुलिस ने दोनों को अफीम के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।आगे इस मामले की जांच सूरतगढ़ सिटी थाना में सब इंस्पेक्टर नगेंद्रसिंह को दी गई है।

चिट्टा सप्लाई करने का आरोपी एक वर्ष बाद पकड़ में आया
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर में पुलिस ने अवैध रूप से चिट्टा(हैरोइन)सप्लाई करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पिछले वर्ष 3 फरवरी को कोतवाली पुलिस ने राजविंदरसिंह और राकेश निवासी चक 01- जैड़ को 20 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इन दोनों युवकों ने हिंदूमलकोट थाना क्षेत्र में सीमावर्ती गांव  पक्की निवासी संतोषसिंह से अवैध रूप से चिट्टा खरीदा था। इस मामले की जांच पुरानी आबादी थाना प्रभारी के सुपुर्द की गई थी। पुलिस ने बताया कि संतोषसिंह तब से ही फरार था,जो कल शाम को पकड़ में आ गया। संतोषसिंह पर इससे पहले लालगढ़ जाटान थाना में भी 20 ग्राम चिट्टा सहित पकड़े जाने का मामला दर्ज है। इस मामले में वह जमानत पर रहा था। इसी दौरान उसने उक्त दोनों आरोपियों को चिट्टा सप्लाई किया,जिसके बाद वह फरार हो गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *