30 हजार के इनामी मुलजिम सहित तीन गिरफ्तार
– 20 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद और कार जब्त
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिले में पदमपुर थाना इलाके में पुलिस ने 30 हजार रुपए के इनामी एक मुलाजिम सहित तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। तीनों के कब्जे से 20 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ है जबकि पोस्त तस्करी में इस्तेमाल की जा रही गाड़ी भी जब्त की गई है। पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने बताया कि पदमपुर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र राणा के नेतृत्व में एक टीम ने कल रात कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 20 किलो डोडा पोस्त बरामद किया। तीनों एक महिंद्र एसयूवी गाड़ी में अवैध रूप से पोस्त लेकर जा रहे थे। तीनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शामिल केवलसिंह निवासी खारा चक पर बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा 30 हजार रुपए का इनाम घोषित है। उसे पर बीकानेर जिले के छतरगढ़ थाना में पूर्व में तीन मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें वह वंचित है। केवलसिंह की पुलिस को काफी समय से तलाश थी। कल रात उसके साथ महेंद्रा एसयूवी गाड़ी में उसी के गांव के निवासी बलतारसिंह तथा जसपालसिंह भी पकड़े गए। उनकी गाड़ी में 20 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद होने पर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। इन तस्करों को पकड़वाने में सिपाही प्रमोद और मेहताब की एवं भूमिका रही। पुलिस टीम में सिपाही कालूराम तथा सुभाष भी शामिल रहे। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद हुए अवैध पोस्त के बारे में इनसे पूछताछ की जा रही है।
