Breaking News

वाटर वर्क्स की डिग्गी में डूबने से मौत

वाटर वर्क्स की डिग्गी में डूबने से मौत
श्रीगंगानगर।
रामसिंहपुर थाना क्षेत्र के चक 8 एसटीबी में एक व्यक्ति की वाटर वर्क्स की डिग्गी में डूबने से मृत्यु हो गई। कार्यवाहक थाना प्रभारी एएसआई चुन्नीलाल ने बताया कि चक 8 एसटीबी निवासी मोहनलाल अपने ही चक में निर्माणाधीन वाटर वर्क्स में मजदूरी का काम करता था। इन दोनों वाटर वर्क्स की एक डिग्गी का निर्माण चल रहा है। परसों बुधवार रात को मौसम खराब होने पर जब बारिश होने लगी तो वह निर्माण स्थल पर पड़े सीमेंट के थैलों वह ढकने के लिए  गया था। पास में पहले से बनी डिग्गी की दीवार पर से जाते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह डिग्गी में गिर गया। डिग्गी में लबालब पानी भरा हुआ था। उसके डिग्गी में गिरने का तुरंत ही आसपास के लोगों को पता चल गया। वह उसे डिग्गी से निकालकर अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के भतीजे रघुवीर कुमार द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस ने लाश परिवार वालों के सुपुर्द कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *