Breaking News

शहीद शुभकरण के गांव पहुंचें किसान नेता

शहीद शुभकरण के गांव पहुंचें किसान नेता
– खनौरी मोर्चे पर सरसों का तेल पहुंचाया
श्रीगंगानगर।
सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य का गारंटी क़ानून बनाने सहित किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर खनौरी बोर्डर पर संघर्षरत किसानों के लिए किसान नेता सुखवीरसिंह फ़ौजी के नेतृत्व जिले के किसान लंगर सेवा के रूप में सवा क्विंटल सरसों का तेल लेकर पहुंचे।वहीं किसान मोर्चे पर पुलिस के दमन के दौरान शहीद हुए शुभकरण सिंह मान के गांव बल्लों ( तपा मंडी ) पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस मौके किसान नेता रविंद्र तरखान, सतनामसिंह पन्नू और  गुरसेवकसिंह आदि किसान शामिल रहे।सुखवीरसिंह फौजी ने कहा कि एक वर्ष पहले किसानों पर हुए बर्बर लाठीलार्ज व गोलीबारी के दौरान शुभकरणसिंह मान को गोली लगने से मौत हो गई थी। उनकी याद में उनके पैतृक गांव बल्लो में किसानों की विशाल सभा हुई।फौजी ने कहा कि खनौरी व शंभू बोर्डर पर एक साल से किसान केंद्र सरकार के किसानों से वायदा निभाने की मांग कर रहे हैं। किसान नेता जगजीतसिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन 85 दिन पूर्ण कर चुका है लेकिन केंद्र की हठधर्मिता किसानों के धैर्य की परीक्षा ले रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *