यूआईटी रोड पर बाइक रिपेयरिंग वर्कशॉप में चोरी
– मोटरसाइकिल और 10 हजार रुपए ले गए चोर
श्रीगंगानगर। स्थानीय सदर थाना अंतर्गत नगर विकास न्यास (यूआईटी) मार्ग पर एक बाइक रिपेयरिंग वर्कशॉप में चोरी होने की घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक कर्मचारी कॉलोनी में यूआईटी रोड पर स्थित मस्ता सिंह निवासी साबू की मोड घमूडवाली की बाइक रिपेयरिंग वर्कशॉप में 19-20 फरवरी की रात को अज्ञात व्यक्ति ताले तोड़कर रिपेयरिंग के लिए आई हुई एक मोटरसाइकिल तथा गल्ले में रखे 10 हजार रुपए चोरी कर ले गया। मस्तानसिंह ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि 19 फरवरी की रात 9 बजे एक ऑटो रिक्शा वाला उसकी वर्कशॉप में आया था। उसे इस ऑटो रिक्शा वाले पर ही चोरी करने का शक है। घटना की जांच सब इंस्पेक्टर जीतराम द्वारा की जा रही है। इस बीच कोतवाली में सुरेश गोयल निवासी बी-ब्लॉक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि 15 फरवरी को डी-ब्लॉक से किसी ने उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर लिया।
