Breaking News

सरकारी संस्कृत विद्यालय में चोरी

सरकारी संस्कृत विद्यालय में चोरी
श्रीगंगानगर।
नई मंडी घड़साना थाना क्षेत्र में चक 3-एसटीआर में स्थित सरकारी संस्कृत विद्यालय में चोरी होने की घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक चक 3-एसटीआर में सरकारी संस्कृत विद्यालय में अध्यापक इंद्रपाल बिश्नोई (44)निवासी चक 13-केडी रावला ने रिपोर्ट दी है कि 19 फरवरी को किसी समय कोई अज्ञात व्यक्ति स्कूल में पोषाहार कक्ष में से गैस के दो सिलेंडर और एक गैस भट्टी चोरी कर ले गया।पुलिस सूत्रों के मुताबिक स्कूल के आसपास एक दो जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। कैमरों की फुटेज में संदिग्ध कर दिखाई दिया है, जिसकी तलाश की जा रही है। घटना की जांच हवलदार सीताराम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *