दौरा पडने से युवक की मौत
श्रीगंगानगर। स्थानीय सदर थाना अंतर्गत हनुमानगढ़ मार्ग पर बालाजी धाम मंदिर के समीप रहने वाले उत्तर प्रदेश मूल के एक युवक की दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय सत्येंद्र नामक युवक को कल देर शाम उसके परिवार वाले गंभीर हालत में जिला अस्पताल में लेकर आए, जिसकी कुछ ही देर में मृत्यु हो गई। सत्येंद्र मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले का निवासी है। पुलिस ने बताया कि सत्येंद्र यहां विवाह शादी कार्यक्रमों में वेटर का काम करता था। सब इंस्पेक्टर जीतराम के मुताबिक उसे दौरे पड़ते थे। कल रात दौरा पड़ने से उसकी हालत गंभीर हो गई और अस्पताल लाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई। उसके परिवार वालों ने आज पुलिस और पोस्टमार्टम की कार्यवाही से इनकार कर दिया। बिना पोस्टमार्टम के लाश परिवार वालों के सुपुर्द कर दी गई।
