Breaking News

39 किलो अवैध पोस्त सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

39 किलो अवैध पोस्त सहित तीन तस्कर गिरफ्तार
श्रीगंगानगर।
श्रीगंगानगर जिला पुलिस के विशेष दल(डीएसटी) ने आज राजियासर इलाके में बीकानेर की ओर से आ रही लोक परिवहन सेवा की एक बस से उतरे तीन युवकों को 39 किलो अवैध डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने बताया कि डीएसटी प्रभारी सीआई कलावती की टीम ने आज जैतसर थाना क्षेत्र के गांव मसानीवाला निवासी प्रमोद भादू और सुभाष के अलावा हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा शहर के वार्ड नंबर 17 निवासी राजवीर को गिरफ्तार किया। इनके पास पिट्ठू बैगों में कुल मिलाकर 39 किलो 30 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। इन तस्करों को पकड़वाने में डीएसटी टीम में शामिल सिपाही चंद्रशेखर तथा राजपाल की अहम भूमिका रही जबकि टीम में सिपाही संदीप और लालचंद भी शामिल रहे।उक्त तस्करों के खिलाफ राजियासर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *