Breaking News

बैंक अकाउंट में साइबर फ्रॉड के 7 लाख रुपए जमा करवाने के आरोप में दो युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

बैंक अकाउंट में साइबर फ्रॉड के 7 लाख रुपए जमा करवाने के आरोप में दो युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
श्रीगंगानगर।
हनुमानगढ़ के साइबर थाना में एक युवक ने दो युवकों पर धोखे से उसके बैंक अकाउंट में लगभग 7 लाख रुपए साइबर फ्रॉड के जमा करवाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के मुताबिक गांव जंडावाली के सागर सांसी (19) द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर गांव धोलीपाल निवासी दिनेश तथा लवप्रीत के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक सागर ने रिपोर्ट में बताया है कि विगत 24 नवंबर को दिनेश तथा लवप्रीत ने उसके बैंक ऑफ़ बडोदा ब्रांच के बैंक अकाउंट में 7 लाख रुपए कहीं से ट्रांसफर के जरिए जमा करवाएं। यह राशि उसने बैंक अकाउंट से निकलवा कर उक्त दोनों आरोपियों को दे दी। उसे नहीं पता था कि यह रकम किसी साइबर फ्रॉड के जरिए उसके अकाउंट में जमा करवाई गई है। इसका उसे तब पता चला जब साइबर फ्रॉड की जांच करते हुए पुलिस ने उसके बैंक अकाउंट को फ्रीज करवा दिया। सागर सांसी ने पुलिस को बताया कि उक्त दोनों युवकों ने उसे धोखे में रखकर यह कृत्य किया है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर संजू रानी द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *