Breaking News

पानी नहीं देने पर बारातियों ने युवक को धुन डाला

पानी नहीं देने पर बारातियों ने युवक को धुन डाला
श्रीगंगानगर।
हनुमानगढ़ जिले में बारातियों ने पानी नहीं देने पर एक युवक को पीट-पीट कर घायल कर दिया।घटना हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र के गांव नौरंगदेसर की है। पुलिस के अनुसार मारपीट में घायल होकर अस्पताल में उपचारधीन मोहनलाल उर्फ मोनू निवासी वार्ड नंबर 10 नवरंगदेसर द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर पांच अज्ञात भारतीयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मोहनलाल ने पुलिस को बताया कि उसके की बेटी की कल शुक्रवार को शादी थी। बारात रावतसर से आई थी। वह शाम करीब 4 बजे गली में खड़ा था। बारात में आए हुए दो-तीन बारातियों ने उसे पानी लाकर देने को कहा। उसने पानी लाने से मना किया तो इन बारातियों के साथ मिलकर दो-तीन अन्य बारातियों ने उसे बुरी तरह से लात-घूसे मारकर घायल कर दिया। उसके मुंह से खून आने लगा। पुलिस को मोहनलाल ने बताया कि वह मारपीट करने वाले बारातियों के नाम नहीं जानता। घटना की जांच हवलदार रामकुमार द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *