नशा करने के आदि युवक की मौत
श्रीगंगानगर। जिले के नई मंडी घडसाना थाना क्षेत्र में नशा करने के आदि एक युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस के मुताबिक चक 3-जीडी निवासी चंद्रसिंह रायसिख ने रिपोर्ट दी है कि उसका पुत्र सुरेंद्रसिंह नशा करने का आदी था। पिछले दिनों ज्यादा नशा करने से उसे दौरा पड़ गया। उन्होंने उसे बीकानेर के पीएम हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। पुलिस के अनुसार सुरेंद्र कि कल सोमवार को मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम करवाने के बाद लाश परिवार वालों के सुपुर्द कर दी गई।
