Breaking News

हनुमानगढ़ जंक्शन में पुलिस चौकी के नजदीक ब्यूटी पार्लर की संचालिका ने फंदा लगाकर खुदकुशी की

हनुमानगढ़ जंक्शन में पुलिस चौकी के नजदीक ब्यूटी पार्लर की संचालिका ने फंदा लगाकर खुदकुशी की
श्रीगंगानगर।
हनुमानगढ़ जंक्शन में सुरेशिया मौहल्ला पुलिस चौकी के समीप एक ब्यूटी पार्लर की संचालक युवती ने आज दोपहर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सब इंस्पेक्टर चूका देवी ने बताया कि मृतक युवती पुष्पा ओड (32)पुलिस चौकी के नजदीक किराए के एक मकान में ब्यूटी पार्लर चलाती थी। आज दोपहर लगभग 12 बजे अभय कमांड सेंटर से सूचना प्राप्त होने पर जब वे मौके पर पहुंची तो पुष्पा का शव उसके ब्यूटी पार्लर में छत से लगाए हुए फंदे पर लटक रहा था। इसकी सूचना उसके परिवार वालों को दी गई। परिवार वालों के मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने लाश को फंदे से उतरा और पोस्टमार्टम के लिए हनुमानगढ़ टाउन सिविल अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल पर थाना प्रभारी सीआई लक्ष्मणसिंह राठौड़ भी पहुंचे। सब इंस्पेक्टर  चूका देवी ने बताया कि पुष्पादेवी मूल रूप से श्रीगंगानगर जिले में पदमपुर थाना क्षेत्र के गांव जलौकी की निवासी है। उसका अपने पति से अलगाव हो गया था। उसके पिता और हरनामचंद की रिपोर्ट पर मार्ग दर्ज की जा रही है।अभी तक आत्महत्या का कोई कारण सामने नहीं आया है। परिवार वाले फिलहाल कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कर्म की विस्तृत जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *