Breaking News

मेगा हाईवे पर ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

मेगा हाईवे पर ट्रक की टक्कर से युवक की मौत
श्रीगंगानगर।
हनुमानगढ़ जिले में मेगा हाईवे पर रावतसर थाना क्षेत्र में एक ट्रक की टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई।रावतसर पुलिस के अनुसार परसों रविवार शाम  मेगा हाईवे पर धन्नासर पुलिस चौकी से आगे आपणी योजना के पास यह दुर्घटना हुई। मृतक युवक की पहचान सोनू नायक (23)निवासी कुमथला थाना ऐलनाबाद जिला सिरसा हरियाणा के रुप में हुई है। पुलिस ने बताया कि ऐलनाबाद में एक व्यापारी के यहां काम करने वाला सोनू और उसका साथी पालाराम खल के सैंपल लेकर इस इलाके में मार्केटिंग करने के लिए आए हुए थे। रविवार शाम 4:30 बजे आपणी योजना के समीप मोटरसाइकिल रोकर पालाराम कुछ दूर लघु शंका से निवृत होने के लिए चला गया। सोनू मोटरसाइकिल के पास खड़ा था। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से रावतसर के सरकारी अस्पताल में लाया गया।प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। सोनू को इलाज के लिए दूसरे शहर ले जाया जा रहा था कि वह रास्ते में दम तोड़ गया। उसके भाई श्रवण नायक (48)निवासी कुमथला द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर ट्रक चालक के विरुद्ध लापरवाही के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस ने लाश परिवार जनों के सुपुर्द कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *