Breaking News

रीट परीक्षा के लिए श्रीगंगानगर से स्पेशल ट्रेन चलेगी

रीट परीक्षा के लिए श्रीगंगानगर से स्पेशल ट्रेन चलेगी
श्रीगंगानगर।
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा रीट परीक्षा 2025 में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों को सुगम व सुरक्षित यात्रा हेतु श्रीगंगानगर-दौराई (अजमेर)-श्रीगंगानगर ट्रेन चलाईजाएगी।गाडी संख्या  04719, श्रीगंगानगर- दौराई (अजमेर) रीट परीक्षा स्पेशल रेलसेवा श्रीगंगानगर से  27 फरवरी को दोपहर 03.35 बजे रवाना होकर अगले दिन प्रातः 06.55 बजे दौराई पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04720, दौराई (अजमेर)-श्रीगंगानगर रीट परीक्षा स्पेशल रेलसेवा दौराई से दिनांक 28 फरवरी को दोपहर 1.35 बजे रवाना होकर अगले दिन 07.30 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में सादुलशहर, हनुमानगढ, हनुमानगढ टाउन, टिब्बी, तलवाडा झील, ऐलनाबाद, खिनानियां, नोहर, गगामेडी, तहसील भादरा, अनूपशहर, सिद्धमुख, सादुलपुर, लोहारू, सूरजगढ, चिडावा, झुंझुनू, डूडलोद मुकन्दगढ, नवलगढ, सीकर, पलसाना, रींगस , रेनवाल, फुलेरा, किशनगढ व अजमेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *