Breaking News

मनरेगा कार्यों को शुरू करवाने और नसों के विरुद्ध जैतसर में मजदूर द्वारा उप तहसील का घेराव

मनरेगा कार्यों को शुरू करवाने और नसों के विरुद्ध जैतसर में मजदूर द्वारा उप तहसील का घेराव
श्रीगंगानगर।
अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन द्वारा जैतसर में आज मनरेगा मजदूर की मांगों तथा बढ़ते मेडिकेटेड नशों, चिट्टा और स्मैक पर रोक लगाने की मांग पर उपतहसील का घेराव कर जिला कलेक्टर व जिला अधीक्षक श के नाम ज्ञापन सौंपा गया।ग्राम पंचायत चक 2 जीबी बुगिया में बंद पड़े मनरेगा कार्यों को शुरू करने सहित दस सूत्री मांगों का उल्लेख विज्ञापन में किया गया है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि अगर चार पांच दिन में मनरेगा कार्यों को शुरू नहीं किया गया तो 2 मार्च को उपतहसील को ठप कर दिया जाएगा। खेत मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष कामरेड जीतसिंह,  उपाध्यक्ष कामरेड तुलसी शाक्य, नौजवान सभा के कामरेड लेखराज,भवन निर्माण के प्रधान कामरेड गोविन्दराम , ईंट भट्टा लेबर यनियन के अध्यक्ष कामरेड हरिकिशन और ईंट भट्टा मजदूर यूनियन के सचिव कामरेड मदन गिरी ने मनरेगा मजदूरों को सम्बोधित किया। उन्होंने गांव गांव में यूनियन बना कर मनरेगा को बचाने का आह्वान किया। यूनियन की जैतसर ग्रामीण कमेटी का गठन भी किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *