Breaking News

चोर भैरव बाबा की दो मूर्तियों से निकाल कर ले गए आंखे

चोर भैरव बाबा की दो मूर्तियों से निकाल कर ले गए आंखे
श्रीगंगानगर।
अनूपगढ़ क्षेत्र में चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे बिना डर के जहां पहले घरों और दुकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे, अब मंदिरों को भी निशाना बना शुरू रहे हैं। ऐसा ही मामला अनूपगढ़ के वार्ड नंबर 20 का सामने आया है। अनूपगढ़ के वार्ड नंबर 20 में भैरव बाबा का प्राचीन मंदिर स्थित है। मंदिर में भैरव बाबा की एक छोटी और एक बड़ी मूर्ति की स्थापना की हुई है। बीती रात चोर मंदिर में दोनों मूर्तियों से आंखें चुरा ले गए। गौभक्त मोहन पालीवाल ने बताया कि भैरव बाबा की आंखें पत्थर और तांबे की थीं। इससे पहले भी इस मंदिर में कई बार गुल्लक तोडने की वारदातें भी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *