Breaking News

व्यापारियों ने खाद्य मंत्री समस्याओं का सौंपा ज्ञापन

व्यापारियों ने खाद्य मंत्री समस्याओं का सौंपा ज्ञापन
श्रीगंगानगर।
अनूपगढ़ के व्यापार मंडल के पदाधिकारियो के द्वारा आज राजस्थान कैबिनेट खाद्य मंत्री सुमित गोदारा से मुलाकात की और उन्हें विभिन्न व्यापारिक समस्याओं से अवगत करवाते हुए समस्याओं के समाधान की मांग की। व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय नागपाल ने बताया कि मंत्री को ज्ञापन सौंप कर मांग की गई है कि पूर्व सरकार ने कोविड काल में कोरोना कल में लगाया गया कृषक कल्याण शुल्क  समाप्त किया जाए ताकि किसानों को राहत मिल सके। इसके अलावा समर्थन मूल्य पर चना, सरसों की खरीद कच्ची आढ़त वाले व्यापारियों के माध्यम से करवाने की व्यवस्था शुरू करवाने की भी मांग की गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बाजरा पर एक रुपया प्रति सैकड़ा के हिसाब से आढ़त दी जा रही है। महंगाई को देखते हुए बाजरा पर आढ़त को बढ़ाया जाए। एफसीआई द्वारा गेहूं पर आढ़त 41.40 प्रति क्विंटल और  राजस्थान सरकार के अनुसार आढ़त 2.25% प्रति सैकड़ा दी जा रही है, समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद कर आढ़त राज्य सरकार के अनुसार दिलवाई जाए। कैबिनेट खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा। मुलाकात के दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय नागपाल, उपाध्यक्ष अजीत सिंह धंजू, महासचिव दीपक गोयल, कोषाध्यक्ष शंकर लाल शर्मा और निर्देशक मनोज बागला मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *