Breaking News

ढाणी में आग लगने से 1.85 लाख नगदी समेत सामान जला

ढाणी में आग लगने से 1.85 लाख नगदी समेत सामान जला
श्रीगंगानगर।
श्रीगंगानगर जिले के राजियासर थाना क्षेत्र के गांव पीपासर में एक ढाणी में आग लगने से 1लाख 85 हजार  की नगदी सहित काफी सामान चलकर राख हो गया। ढाणी में पशु धन भी बधा हुआ था।एक गाय झुलस गई जबकि पांच पशु धन को अड़ोस पड़ोस के लोगों ने बचा लिया। आग लगने के कारण का पता नहीं चला। घटना की सूचना राजियासर थाना में दर्ज करवाई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीपासर निवासी नाराय राम मेघवाल का परिवार का कल मंगलवार को एक शादी में दूसरे गांव गया हुआ था।नारायण नाम के भाई के परिवार में शादी थी।उसे दोपहर बाद पड़ोसी खेत वालों ने ढाणी में आग लग जाने की सूचना दी। जिस पर नारायणराम अपने परिवार सहित वापस रवाना हो गया। इस बीच अड़ोस पड़ोस के खेत वालों ने आग बुझाने के लिए खूब भागदौड़ की। कुछ ही दूरी पर एक खेत में लगे ट्यूबवेल से पाइपलाइन डालकर आग बुझाने के लिए पानी डाला गया। घटना की सूचना मिलने पर सरपंच छोटूराम झोरड़, गिरदावर श्योपतराम बारूपाल तथा पटवारी मुकेश आदि भी मौके पर पहुंचे। लोगों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। देर शाम को नारायणराम ने पुलिस को बताया की ढाणी में शादी के लिए रखे हुए 1लाख 85 हजार रुपए, सोने-चांदी के आभूषण,बच्चों के शैक्षणिक दस्तावेज और बैंक के कागजात आदि भी अन्य सामान के साथ जलकर नष्ट हो गए। राख के ढेर में जले हुए नोटों की कुछ गड्डियां मिली हैं। पुलिस आग लगने के कारण का पता लग रही है।मौके पर पहुंचे प्रशासनिक और राजस्व अधिकारियों ने नुकसान का आकलन किया। पीड़ित नारायणराम को सरकारी सहायता और मुआवजा राशि दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *