Breaking News

सत्संग विहार में कबाड़ गोदाम में आग लगी

सत्संग विहार में कबाड़ गोदाम में आग लगी
श्रीगंगानगर।
इंदिरा कॉलोनी के समीप सत्संग विहार की गली नंबर 10 में कल देर शाम को एक कबाड़ गोदाम में आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल सेवा को बुलाया गया। मौके पर दमकल कर्मी बाऊदेवी, मुकेश, जसकरणसिंह तथा दीपक राणा फायर टेंडर लेकर पहुंचे।आग पर काबू पाने में लगभग पौन घंटा लगा। दमकल कर्मियों के अनुसार सत्संग विहार कॉलोनी की गली नंबर 10 में वेदप्रकाश नमक एक व्यक्ति ने गोदाम बनाया हुआ है, जिसमें मोटरसाइकिलों के पार्ट्स का पुराना कबाड़ रखा हुआ था। आग लगने के कारण का पता नहीं चला लेकिन गोदाम में रखा लगभग सारा पुराना कबाड़ जल गया।कल शाम करीब 7:15( बजे की यह घटना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *