Breaking News

गहने और नगदी चोरी करने के आरोप में लकड़ी मिस्त्री गिरफ्तार

गहने और नगदी चोरी करने के आरोप में लकड़ी मिस्त्री गिरफ्तार
श्रीगंगानगर।
पुरानी आबादी थाना पुलिस ने मेट्रो सिटी कॉलोनी निवासी एक महिला के घर से सोने के जेवरात तथा नगद राशि चोरी होने की घटना में उसी के यहां लकड़ी मिस्त्री का काम करने वाले युवक सन्नी उर्फ शरणदीप सिंह (24) पुत्र गुरविंदर सिंह निवासी वार्ड नंबर 2 मिर्जावाला को गिरफ्तार किया है। घटना की जांच कर रहे हवलदार कमलेश कुमार ने बताया कि संदेह के आधार पर सन्नी को थाने में लाकर पूछताछ की गई तो उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चुराई गई सोने की दो अंगूठियां तथा नगद राशि को बरामद करने के प्रयास किया जा रहे हैं। मेट्रो सिटी कॉलोनी निवासी दीपेंद्रकौर नामक महिला ने दो दिन पहले रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए सन्नी पर ही चोरी करने का शक जाहिर किया था। दीपेंद्रकौर के मकान का निर्माण चल रहा है। मकान निर्माण में अनेक मजदूर और मिस्त्री लगे हुए हैं।सन्नी को घटना से 5-6 दिन पहले ही लकड़ी का काम करने के लिए लगाया गया था। घटना वाले दिन दीपेंद्रकौर किसी काम से बाजार गई थी।वापस आई तो उसे अंदर के कमरे में अलमारी में रखी सोने की दो अंगूठियां और 50 हजार  रुपए नहीं मिले।मजदूर और मिस्त्रियों से पूछताछ करने पर सन्नी पर ही चोरी करने का शक हुआ और चोर भी वहीं निकला। जांच अधिकारी ने बताया कि सन्नी पर इससे पहले मटीली राठान थाना में मारपीट का एक मामला दर्ज है।उसे आज अदालत में पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *