Breaking News

घायल पुत्र की मौत होने पर हत्या के आरोप में गिरफ्तार पिता की भी जेल में तबीयत बिगड़ने से मौत

घायल पुत्र की मौत होने पर हत्या के आरोप में गिरफ्तार पिता की भी जेल में तबीयत बिगड़ने से मौत
श्रीगंगानगर।
श्रीगंगानगर जिले के रावला थाना क्षेत्र में एक पखवाड़ा पहले जमीन के विवाद के चलते अपने पुत्र की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार बुजुर्ग की जेल में तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई।रावला थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर विगत 12 फरवरी को चक 13-केएनडी में एक परिवार के सदस्यों में हुई मारपीट में पवन नामक युवक सिर में चोट लगने सेगंभीर घायल हो गया था,जिसकी बाद में 23 फरवरी को बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। मृतक की ममता पत्नी द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर मृतक पवन के पिता बृजलाल तथा दो भाइयों प्रदीप और लखन  के खिलाफ रावला थाना में मुकदमा दर्ज हुआ था। मृतक की पत्नी की रिपोर्ट के आधार पर पहले ही मृतक के पिता को गिरफ्तार कर लिया था तो वहीं मृतक के दोनों छोटे भाई प्रदीप व लखन को भी कुछ दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। अनूपगढ़ सब जेल जेलर सरजीतसिंह ने बताया कि बृजलाल का पहले भी मनोचिकित्सक से इलाज चलता था और जेल में जब उसने अपने बेटे की मौत का पता चला तो वह औल भी मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। जिसके चलते उसकी तबीयत बिगड़ गई। बृजलाल के बेटे की जब बीते रविवार को मौत हो गई तो पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले को हत्या के आरोप में तब्दील कर दिया। बृजलाल को 17 फरवरी को अनूपगढ़ के उपकारागृह में भेज दिया गया थि। इसके बाद 18 फरवरी को उसकी तबियत बिगड़ने लगी। जेल स्टाफ ने बृजलाल को अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया तो उसी रात उसे वहां से श्रीगंगानगर रेफर कर दिया गया। दो दिन के इलाज के बाद श्रीगंगानगर से भी उसे बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल रेफर किया गया। बीकानेर में बृजलाल (60) की इलाज के दौरान 27 फरवरी को मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विगत 12 फरवरी को जमीनी विवाद को लेकर परिवार के ही लोगों के बीच आपस में मारपीट हो गई जिसमें पवन कुमार पुत्र बृजलाल निवासी 13 केएनडी रावला के सिर पर गंभीर चोट आई थी। जिस कारण उसे बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। पवन कुमार की 23 फरवरी को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने 14 फरवरी को परिवादिया ममता पत्नी पवन कुमार की रिपोर्ट के आधार पर ससुर बृजलाल और देवर प्रदीप व लख्खन के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया था। ममता ने रिपोर्ट में लिखवाया की 12 फरवरी की शाम को उसका ससुर बृजलाल अपने दोनों बेटे प्रदीप व लख्खन को लेकर उसके घर आए। आरोपियों ने डंडे लाठी से पवन कुमार व उस पर हमला कर दिया। सिर में लाठी डंडे की गंभीर चोट लगने से पवन कुमार बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। बेहोशी की हालत में उसे बीकानेर के पीपीएम हॉस्पिटल लाया गया, जहां पर बीते रविवार उसकी मौत हो गई। रावला पुलिस ने इस मामले को हत्या के आरोप में तब्दील करते हुए मृतक के पिता बृजलाल और उसके भाई प्रदीप व लखन को गिरफ्तार कर लिया तथा जेल भेज दिया। बृजलाल की मौत हो जाने पर मर्ग रिपोर्ट दर्ज की गई है।जेल में तबीयत बिगड़ने से मौत होने के कारण न्यायिक जांच की जा रही है।एक न्यायिक अधिकारी की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया,जिसे बाद में अंतिम संस्कार के लिए परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *