Breaking News

कार में सवार पांच व्यक्तियों द्वारा पिकअप चालक को मारपीट 2 11 लाख, सोने की अंगूठी और चैन लूटी

कार में सवार पांच व्यक्तियों द्वारा पिकअप चालक को मारपीट 2 11 लाख, सोने की अंगूठी और चैन लूटी
श्रीगंगानगर।
हनुमानगढ़ जिले के रावतसर थाना क्षेत्र में गांव हरदासवाली के पास कल गुरुवार को मारुति स्विफ्ट कार में सवार पांच व्यक्तियों द्वारा एक पिकअप गाड़ी के चालक से मारपीट करने तथा 2.11 लाख रुपये, सोने की अंगूठी और चैन लूट ले जाने की घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार मारपीट से घायल हुए पिकअप चालक राकेश नाई (28) निवासी वार्ड नंबर 5 खोडा द्वारा हनुमानगढ़ टाउन सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान दिए बयान के आधार पर कार में सवार रामस्वरूप जाट,कालूराम जाट और महेश जाट निवासी हरदासवाली तथा दो-तीन अन्य व्यक्तियों पर लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से चोटेन मारकर 2लाठ 11 हजार 880 रुपए, एक अंगूठी और सोने की चेन लूट लेने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।राकेश नाई में बताया कि वह अपनी पिकअप गाड़ी लेकर हरदासवाली से खोडा आ रहा था‌। रास्ते में चक 5-सीवाइडी के पास उक्त व्यक्तियों ने रोका और मारपीट कर लूट लिया। मौके पर पहुंचे इंद्रपाल आदि ने बीच बचाव किया और उसे अस्पताल पहुंचाया।पुलिस ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *