Breaking News

तलाकशुदा ब्यूटी पार्लर संचालिका का यौन शोषण,झूठी शादी कर 6 लाख रुपए और सामान हड़पने का भी आरोप

तलाकशुदा ब्यूटी पार्लर संचालिका का यौन शोषण,झूठी शादी कर 6 लाख रुपए और सामान हड़पने का भी आरोप
– पीड़िता की रिपोर्ट पर युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ मामला तर्ज
श्रीगंगानगर।
श्रीगंगानगर में एक तलाकशुदा ब्यूटी पार्लर संचालिका का यौन शोषण करने, झूठी शादी कर 6  लाख रुपए और ब्यूटी पार्लर का सामान हडपने के आरोप में एक युवक तथा उसके माता-पिता के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ब्लॉक एरिया की निवासी 31 वर्षीय पीड़िता द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर पदमपुर रोड पर स्थित एक कालोनी निवासी लवप्रीतसिंह वालिया, उसके पिता प्रभजीतसिंह और माता मनजीतकौर के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है, जिसकी जांच महिला एवं अत्याचार अन्वेषण प्रकोष्ठ के डीएसपी द्वारा की जा रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि लवप्रीत वालिया का परिवार पूर्व में ब्लॉक एरिया में उसके घर के पास ही रहता था। लवप्रीत के परिवार का उसके घर में आना-जाना था। बाद में यह परिवार पदमपुर मार्ग पर स्थित एक कॉलोनी में रहने लगा। पीड़िता के अनुसार उसकी मां अपने घर में ब्यूटी पार्लर चलती थी। अगस्त 2024 में उसका अपने पति से तलाक हो गया और वह अपना और अपने 5 वर्ष के बेटे का गुजारा करने के लिए मां के साथ ही ब्यूटी पार्लर का काम करने लगी। इस दौरान भी लवप्रीत और उसके माता-पिता का उनके यहां आना-जाना होता रहता था। पीड़िता के अनुसार कुछ दिनों बाद उसकी अपने माता-पिता से अनबन हो गई,जिस पर लवप्रीत तथा उसके माता-पिता ने उसे पदमपुर रोड स्थित कॉलोनी में उनके मकान के बाहर वाले कमरे में अपना अलग से ब्यूटी पार्लर चलाने के लिए कहा। ब्यूटी पार्लर चलाने में उन्होंने अपनी ओर से सहयोग देने की भी बात कही। विश्वास करके उसने लवप्रीत के घर के बाहर वाले कमरे में ब्यूटी पार्लर का कुछ सामान ले जाकर अपना अलग से काम शुरू कर दिया। पिछले वर्ष नवंबर महीने में एक दिन लवप्रीत उसे मकान के ऊपर वाले कमरे में रखे फर्नीचर तथा अन्य सामान को दिखाने के बहाने से ले गया और कोल्ड ड्रिंक पिलाकर नशा दे दिया। वह बेसुध हो गई और लवप्रीत ने उससे दुष्कर्म किया।उसका अश्लील वीडियो बना लिया। तत्पश्चात वह धमकी देने लगा कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो वह उसे बदनाम ही नहीं कर देगा बल्कि उसके पुत्र सहित उसकी हत्या भी कर देगा। उस पर पूर्व में भी हत्या का मुकदमा चल रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीड़िता ने आरोप लगाया है कि लवप्रीत की मां भी इस कृत्य में शामिल थी। दोनों मां-बेटा उसे धमकियां देकर डराते रहे और उसे भयभीत किए रखा। इस कारण वह खामोश रही। किसी को कुछ नहीं बताया। लवप्रीत ने तीन-चार बार उसकी इच्छा के विरुद्ध उसका अश्लील वीडियो दिखाकर बलात्कार किया। वह 10 दिसंबर को वापस अपनी मां के घर रहने के लिए आ गई। लवप्रीत की मां मनजीतकौर ने मां के घर आकर डराया कि अगर वह लवप्रीत के पास नहीं गई तो वह नाराज हो जाएगा। पीड़िता के अनुसार वह धमकियां तथा डर के कारण वापस लवप्रीत के घर गई तो उन्होंने उसे और भी ज्यादा धमकाया कि अब वह उसे यहां से नहीं जाने देंगे। अगर जाने दिया तो वह उनके खिलाफ पुलिस में कार्यवाही कर सकती है। पीड़िता के अनुसार उसने बहुत समझाया कि वह कोई कार्यवाही नहीं करेगी परंतु उस दिन उसे धमकाकर भरतनगर के एक गुरुद्वारा में ले गए। लवप्रीतसिंह से उसकी झूठी शादी की फोटो खिंचवाई  और शादी का फर्जी प्रमाण पत्र भी बनवाया, जिस पर उसकी मां की उपस्थिति के रूप में हस्ताक्षर भी करवाए। पीड़िता के मुताबिक उसी दिन ही लवप्रीत ने दुष्कर्म किया और पिस्तौल दिखाकर धमकाया कि अब वह कहीं नहीं जा सकती।अब उसे उनके कहे अनुसार ही रहना पड़ेगा। उक्त तीनों आरोपियों ने उस पर इस कदर दबाव बनाया कि वह उसे निरंतर रुपए लेने लगे। लवप्रीतसिंह ने अपना काम शुरू करने के लिए दो लाख रुपए मांगे जबकि पार्लर में होने वाली कमाई भी तीनों आरोपी लेते रहे। उसने अलग-अलग तारीखों में काफी रुपए लवप्रीत तथा उसकी मां को दिए। पीड़िता के अनुसार उसकी मां के ब्यूटी पार्लर से और सामान भी इन आरोपियों ने अपने घर मंगवा लिया। उसकी मां से भी कुछ रुपए  लवप्रीत लिए। जब वह ब्यूटी पार्लर का कोर्स करने तथा मेकअप का सामान लेने के लिए गुड़गांव गई तो लवप्रीत उसके साथ ही गया। उसने 25 दिसंबर से 20 जनवरी के दौरान लगभग 90 हजार रुपए उससे ले लिए। पीड़ितावा ने लवप्रीत पर ड्रग एडिक्ट होने का भी आरोप लगाया है। उसने पुलिस को बताया कि विगत 22 फरवरी को वह जब अपनी मां से फोन पर बात कर रही थी तब लवप्रीत ने सुन लिया कि उसकी मां ने सोने चांदी के कुछ आभूषण लॉकर में रखे हुए हैं। उसी रात ही लात-घूसों से बुरी तरह से पीटा और कहा कि उसे अगले दिन सुबह अपनी मां के साथ बैंक जाकर सोने चांदी के आभूषण लाकर देने होंगे। पीड़िता के अनुसार वह अगले दिन मौका पाकर लवप्रीत के घर से अपने बेटे सहित बाहर निकल जाने में कामयाब हो गई। वह अपनी एक जानकारी महिला के सहयोग से अपनी मां के घर पहुंची। अपनी मां, पिता,चाचा और मौसी आदि परिवार के लोगों को उक्त सारी बातों से अवगत करवाया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पिछले 6 महीनों के दौरान लवप्रीत तथा उसके माता-पिता ने उस कुल मिलाकर 5 लाख 86 हजार 820 रूपए ले लिए, ब्यूटी पार्लर का सामान हड़प लिया, उसका अश्लील वीडियो बनाकर तथा जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया और उसके हिंदू रीति रिवाज के गैर मुताबिक गुरुद्वारा में झूठी शादी का नाटक कर फर्जी विवाह प्रमाण पत्र भी बना लिया। पीड़िता की इस आशय की रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली में परसों गुरुवार को बीएनएस की धारा 64(1), 4(2) (एम), 70 (1), 123, 318 (2), 127(2) और 115(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *