घडसाना के होटल में टोल नाका कर्मी की मौत
श्रीगंगानगर। नई मंडी घड़साना के एक होटल में रात्रि को ठहरे एक युवक की मौत हो गई। घटना की जांच कर रहे एएसआई भोलूराम मृतक की पहचान मनीष बिश्नोई (32) निवासी चक 18-एलएम थाना नई मंडी घड़साना के रूप में हुई है। वह चूरू-सीकर के मध्य एक टोल नाका पर काम करता था। मनीष परसों शनिवार देर शाम को अपने गांव जाने के लिए घड़साना आया था, लेकिन देर हो जाने के कारण वह घडसाना में ही रुक गया। उसने घर वालों को फोन कर बताया कि वह अपने एक दोस्त गोविंद के साथ घडसाना में शिवम होटल में रात्रि को रुकेगा और सुबह गांव आ जाएगा। जांच अधिकारी के अनुसार गोविंद को शनिवार रात्रि एक विवाह समारोह में जाना था। वह विवाह समारोह से देर रात को होटल के कमरे में आया और सुबह 6 बजे वह लूणकरणसर चला गयाऋ जाते हुए उसने मनीष को नहीं उठाया। गोविंद ने मनीष को सोया हुआ समझा। वह होटल के कमरे का गेट वैसे ही बंद कर चला गया। कुछ देर बाद होटल के कर्मचारियों को कमरे में सोए हुए मनीष पर शक हुआ। होटल कर्मचारियों की सूचना पर वह मौके पर गए तो मनीष की मृत्यु हो चुकी थी। सूचना देने पर उसके परिवारजन घटनास्थल पर पहुंचे। मौके की कार्यवाही के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। परिवार वालों से पता चला कि मनीष नशा करता था। वह अविवाहित था।उसके पिता देवीलाल बिश्नोई द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम होने के बाद लाश परिवार वालों के सुपुर्द कर दी गई।
