Breaking News

फतूही में युवक की हत्या का प्रयास

फतूही में युवक की हत्या का प्रयास
श्रीगंगानगर।
हिंदूमलकोट थाना क्षेत्र के गांव फतूही में एक युवक की हत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार विजय पुत्र श्योचंद द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर महेंद्र, उसके भाई राकेश तथा एक अन्य रवि पुत्र गुरमेल सिंह पर जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार विजय ने बताया है कि परसों शनिवार को उक्त आरोपी उसके भाई पवन के घर में उसकी नाबालिक बेटी से गाली गलौज कर रहे थे। पता चलने पर वह अपने भाई पवन के घर गया।उक्त तीनों आरोपियों को घर से बाहर जाने के लिए कहा तो वे उसे ही झगड़ा करने लगे। झगड़ा करते हुए महेंद्र ने उसके सिर में लोहे की रोड से प्रहार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और खून बहने लगा। उसके द्वारा शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गए। उसे परिवार जनों ने श्रीगंगानगर के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने बताया कि सर में घातक चोट लगने के कारण आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *