Breaking News

बीकानेर के नामी ज्वैलर को जेल भेजा!

बीकानेर के नामी ज्वैलर को जेल भेजा!
श्रीगंगानगर।
पुलिस ने बीकानेर के एक नामी ज्वैलर को चैक अनादरण के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोनगिरी कुंआ निवासी हाल मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी ज्वैलर बजरंग सोनी के खिलाफ चैक अनादरण के एक मामले में श्रीडूंगरगढ़  एसीजेएम न्यायालय से  गिरफ्तारी वारंट जारी होने के कारण उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा मैं भेजने के आदेश दिए जिस पर उसे जेल भेज दियागया।जानकारी के अनुसार आरोपी बजरंग सोनी के खिलाफ साल 2020 से श्रीडूंगरगढ़ एसीजेएम न्यायालय मेें लाखों रूपये के चैक अनादरण का मामला विचाराधीन है। इस मामले सम्मन जारी किये जाने के बावजूद न्यायालय में हाजिर नहीं होने के कारण गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। आरोपी बजरंग सोनी बीकानेर शहर के एक नामी ज्वेलरी प्रतिष्ठान का संचालक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *