Breaking News

अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से युवक की मौत, दो घायल

अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से युवक की मौत, दो घायल
श्रीगंगानगर।
  जिले के पदमपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक घायल हो गए। इनमें एक युवक की मृत्यु हो गई। दो युवकों को पदमपुर के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद श्रीगंगानगर रेफर कर दिया गया। पदमपुर पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम को यह हादसा चक 2-डीडी के पास हुआ श्रीकरणपुर की ओर से मोटरसाइकिल पर आए तीन युवक एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गए।लोगों ने घायलों को पदमपुर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया।वहां 23 वर्षीय गोपीराम नायक को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में घायल हुए दो अन्य युवकों मनदीप निवासी घमूडवाली और सोमदत्त को श्रीगंगानगर रेफर कर दिया गया। मृतक गोपी राम के पिता तेजाराम निवासी चक 3-एलएलपी थाना सूरतगढ़ सदर द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आज पोस्टमार्टम करवाने के बाद गोपीराम की लाश परिवार वालों के सुपुर्द कर दी गई। पुलिस ने बताया की टक्कर मारकर गायब हुए वहां की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *