Breaking News

दो युवकों ने फांसी लगाकर जान दी

दो युवकों ने फांसी लगाकर जान दी
श्रीगंगानगर।
स्थानीय कोतवाली थाना क्षेत्र और निकटवर्ती मटीली राठान थाना क्षेत्र में सोमवार को दो युवकों ने फांसी लगाकर जान दे दी। कोतवाली पुलिस के अनुसार बसंती चौक के नजदीक सहयोगनगर में दिहाड़ी मजदूरी करने वाले 40 वर्षीय जितेंद्रसिंह राजपूत ने सोमवार दोपहर को घर के एक कमरे में फांसी लगा ली। घर वालों ने उसे फंदे पर लटके देखा तो तुरंत उसे उतार कर अस्पताल लेकर गए।डॉक्टरो ने चेक अप कर उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक के पिता महावीरसिंह द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है। जांच कर रहे हवलदार दर्शनसिंह ने बताया कि जितेंद्रसिंह अपने घर की किसी बात को लेकर पिछले कुछ दिनों से अत्यंत परेशान था। उधर,मटीली राठान थाना क्षेत्र के गांव संगतपुरा में 35 वर्षीय विजय मेघवाल ने भी कल सोमवार को तब फांसी लगा ली। जब परिवार के सभी सदस्य किसी शादी समारोह में गए हुए थे। परिवार वाले शाम को वापस आए तो वह फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस के मुताबिक विजय अपने चार वर्ष के बच्चे के लगातार बीमार रहने के कारण अत्यंत परेशान था। उसके छोटे भाई रामपाल द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों मृतक युवकों के शव पोस्टमार्टम होने के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *