Breaking News

नहर में गिरे शख्स की लाश बरामद

नहर में गिरे शख्स की लाश बरामद
श्रीगंगानगर।
मुकलावा थाना क्षेत्र में चक 31-एमएल के पास गंग कैनाल की मुख्य शाखा में 40-45 वर्षीय एक शख्स की लाश बरामद हुई है। मुकलावा पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान पंजाब के निकटवर्ती फाजिल्का जिले में सरवर खुइयां थाना क्षेत्र के गांव गिदडांवाली निवासी सिमरतपालसिंह जटसिख के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक खेती-बाड़ी करने वाला सिमरतपालसिंह  कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। उसका इलाज भी चल रहा था। वह परसों सोमवार को घर से गाड़ी लेकर निकला था। बाद में उसकी गाड़ी गांव के नजदीक ही गंग कैनाल की मुख्य शाखा के पास लावारिस हालत में मिली। इस पर परिवार वालों को आशंका हुई कि वह नहर में गिर गया है।परिवार के लोग तब से गंग कैनाल की मुख्य शाखा और इससे निकलने वाली दूसरी नहरों- वितरिकाओं को चेक कर रहे थे। कल शाम जब यह लोग 31-एमएल के पास पहुंचे तोनहर में लाश तैरते दिखाई दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को लोगों की मदद से बाहर निकाला जो कि सिमरतपालसिंह की थी। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए रायसिंहनगर के सरकारी अस्पताल भिजवाया। आज पोस्टमार्टम होने के बाद लाश परिवार वालों के सुपुर्द कर दी गई। मृतक के भाई अमृतपालसिंह द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज की गई है। मामले की जांच मुकलावा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर संपतराम खुद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *