Breaking News

हवा भरते टायर फटने से घायल अधेड़ की मौत

हवा भरते टायर फटने से घायल अधेड़ की मौत
श्रीगंगानगर।
स्थानीय हनुमानगढ़ मार्ग पर रीको उद्योग विहार के समीप एक प्राइवेट हॉस्पिटल में विगत 23 फरवरी से घायल हालत में उपचार दिन एक अधेड व्यक्ति की कल रात मृत्यु हो गई।पुलिस के मुताबिक राजियासर थाना क्षेत्र के गांव श्योदानपुरा  निवासी रामावतार कुम्हार (50) विगत 23 फरवरी को अपने गांव के नजदीक एक टायर पंचर की दुकान पर अपने ऊंट गाडा के टायर में हवा भरते समय टायर फटने से बुरी तरह से घायल हो गया था। उसे पहले सूरतगढ़ के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे श्रीगंगानगर में उक्त प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के लिए लाया गया था, जिसकी कल रात मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिवार वालों ने पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया। उसके पुत्र मुकेश ने लिखित में दिया कि वे पोस्टमार्टम नहीं करवाना चाहते। बिना पोस्टमार्टम के शव अंतिम संस्कार के लिए परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *