Breaking News

एसपी ऑफिस के सामने डाकघर परिसर में लगे जिओ रिलायंस टावर की पावर केबल चोरी, युवक गिरफ्तार

एसपी ऑफिस के सामने डाकघर परिसर में लगे जिओ रिलायंस टावर की पावर केबल चोरी, युवक गिरफ्तार
श्रीगंगानगर।
पुलिस अधीक्षक ऑफिस के सामने मुख्य डाकघर  परिसर में लगे जिओ रिलायंस कंपनी के टावर की पावर केबल चोरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक जियो रिलायंस टावर की सिक्योरिटी का काम देखने वाली एक प्राइवेट कंपनी के स्टेट हेड योगेंद्रसिंह निवासी तिलक नगर बीकानेर द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर सन्नी नामक युवक के विरुद्ध पावर केबल चोरी करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। सन्नी टेलीकॉम सेंटर के पीछे रेलवे लाइन के उस पार शास्त्री बस्ती का निवासी है। उसे कल शाम गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को रिपोर्ट देते हुए योगेंद्रसिंह ने बताया कि 3 मार्च को सुबह सवेरे उक्त टावर का नेटवर्क डाउन होने का पता चलते ही उसकी सिक्योरिटी एजेंसी के दो स्थानीय कर्मचारी तुरंत ही वहां पहुंच गए। उक्त कर्मचारियों ने सन्नी नामक युवक को वहां से पावर केबल काटकर भागते हुए देखा। उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग निकला। योगेंद्रसिंह के अनुसार सन्नी को इससे पहले टावर के आसपास संदिग्ध रूप से घूमते हुए देखा गया था। वह पहले भी इस टावर से कई बार पावर केबल काटकर चोरी कर ले गया है।वह हर बार भाग निकलता है। योगेंद्रसिंह की रिपोर्ट पर दर्ज किए गए मुकदमे की जांच हवलदार रामकिशोर द्वारा की जा रही है।पुलिस सूत्रों ने बताया है कि सन्नी को आज अदालत में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *