Breaking News

सफाई कर्मी की पत्नी घर से जेवरात और नगदी लेकर गायब

सफाई कर्मी की पत्नी घर से जेवरात और नगदी लेकर गायब
– तीन और युवतियां भी लापता
श्रीगंगानगर।
नगर परिषद में एक सफाई कर्मचारी की पत्नी अपने घर से सोने के जेवरात और नगदी लेकर गायब हो गई है। उसके पति ने फाजिल्का जिले के एक युवक के साथ पत्नी के कहीं चले जाने की आशंका जताते हुए जवाहरनगर थाने में रिपोर्ट दी है,जिस पर गुमशुदगी दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक जवाहरनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले सोनू वाल्मीकि द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। सोनू ने बताया कि डबवाली(हरियाणा) निवासी आरती से लगभग 10 वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। विगत 22 फरवरी को सुबह 6:30 बजे वह अपनी ड्यूटी पर चला गया। वह दोपहर लगभग 2 बजे घर आया तो आरती नहीं मिली। करीब 4 बजे बच्चे भी स्कूल से वापस घर आ गए। तब उसने आरती को तलाश किया तो वह नहीं मिली। उसने बैंक से लोन लेकर 50 हजार रुपए घर में रखे हुए थे। इन रूपयों के साथ अढाई तोले सोने के जेवरात भी नहीं मिले। सोनू ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी आरती पास की ही कॉलोनी में रहने वाली रोशनी नामक एक युवती से मिलने जाया करती थी। उसे रोशनी से पता चला कि आरती फाजिल्का जिले के गजन नामक युवक के साथ कहीं चली गई है।उसका मोबाइल फोन उसी दिन से बंद है। इस बीच लालगढ़ जाटान थाना में अबोहरिया गांव के बिंद्रसिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसकी पत्नी रोशनी बाजीगर विगत 2 मार्च को 6 वर्षीय बेटी को लेकर बिना बताए कहीं चली गई। सादुलशहर थाना में गांव मौरजंड खारी के पंकज ने रिपोर्ट दी है कि उसकी बहन सपना बिना बताए कहीं लापता हो गई है। नई मंडी घड़साना थाना में मनजीतकौर (28)निवासी चक 20-पी के कल मंगलवार दोपहर 3 बजे बिना बताए कहीं चले जाने की रिपोर्ट उसके पिता रतनसिंह ने दर्ज करवाई है। यह तीनों मामले भी गुमशुदगी के रूप में दर्ज किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *