Breaking News

भरतपुर कलेक्ट्रेट में पटवारी 15000 रु रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

 भरतपुर कलेक्ट्रेट में पटवारी 15000 रु रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

श्रीगंगानगर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी धौलपुर इकाई ने आज भरतपुर कलेक्ट्रेट में भू अभिलेख अनुभाग में पटवारी दिनेश सैनी को 15 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ रविप्रकाश मेहरडा ने बताया कि एसीबी चौकी धौलपुर को एक शिकायत इस आशय कि मिली कि परिवादी के पिताजी  एवं माताजी  के नाम से कोर्ट भरतपुर में चल रहे वाद दावा दुरूस्ती में मदद कराने व धारा 136 रेवेन्यू एक्ट का दावा एसडीएम कोर्ट भरतपुर में करवाकर उसमें स्टे दिलाने की एवज में 15000 रू की रिश्वत राशि की मांग कर परेशान कर रहा है। इस पर एसीबी भरतपुर रेंज के उपमहानिरीक्षक  राजेशसिंह के सुपरविजन में एसीबी चौकी धौलपुर में डीएसपी सुरेन्द्रसिंह के नेतृत्व में ट्रैप कार्यवाही करते आरोपी पटवारी दिनेश सैनी को 15000 रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी की अति. महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ व कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जावेगा।
———

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *