Breaking News

झपटमारों को पुलिस ने बालिया लूटने की दूसरी वारदात में प्रोडक्शन वारंट पर लिया

झपटमारों को पुलिस ने बालिया लूटने की दूसरी वारदात में प्रोडक्शन वारंट पर लिया
श्रीगंगानगर।
कोतवाली पुलिस ने महिलाओं के पहनी हुई सोने की बालियां लूटने की घटनाएं करने वाले तीन युवकों को अदालत से प्रोडक्शन वारंट जारी करवा कर फिर से अपनी हिरासत में लिया है।सेतिया कॉलोनी पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर रामेश्वरलाल ने बताया कि पदमपुर मार्ग पर कोढिया पुलिस के नजदीक रहने वाले प्रदीप पुत्र गुरमीतसिंह तथा गुरुनगर निवासी नवनीतसिंह पुत्र हरबंससिंह व दीपू सोनी पुत्र कुलदीप सोनी को विगत 24 फरवरी की शाम को भांभू कॉलोनी निवासी धापूदेवी नामक एक महिला के पहनी हुई सोने की बालियां झपट ले जाने की घटना में प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया है।इन युवकों को पिछले हफ्ते पुलिस ने एक अन्य महिला से झपटमारी करने की घटना में गिरफ्तार किया गया था। इन युवकों से ऐसी कई वारदातों का खुलासा हो रहा है।पुलिस धापू देवी की छीनीसोने की बालियां बरामद करने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *