एडवांस रुपए लेकर लेबर उपलब्ध नहीं करवाने का आरोप धोखाधड़ी का मामला दर्ज
श्रीगंगानगर। नई मंडी घड़साना थाना क्षेत्र में चक एक व्यक्ति ने ईंट भट्ठा के लिए मजदूर उपलब्ध करवाने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया है।पुलिस के अनुसार हरिराम भाट निवासी चक 24-एएस वार्ड नंबर 6 ने दर्ज करवाए मुकदमे में शंकरलाल, राजू और सुखदेव पर ईंट भट्टे पर कच्ची ईंटों की भराई का काम करने वाले मजदूर उपलब्ध करवाने का झांसा देकर उससे 1 लाख 50 हजार रुपए विगत 19 जून 2024 को ले लिए। उक्त आरोपियों ने उसे मजदूर उपलब्ध नहीं करवाए और एडवांस लिए हुए रुपए भी वापस नहीं किया। पुलिस ने बताया कि धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच हवलदार भागसिंह को दी गई है।इस बीच घडसाना थाना में ही जुगराज नायक निवासी चक 8-जीएम गोमावाली तहसील श्रीविजयनगर ने नाहरसिंह, बलविंदरकौर, हनुमान तथा मघाराम पर कृषि भूमि की खरीद बेचन में 3 लाख 50 हजार की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार योगराज ने बताया है कि उक्त आरोपियों ने 15 फरवरी 2023 को चक 4-जैडडब्ल्यूएम में जमीन बेचने का सौदागर इकरारनामा किया। उससे 3 लाख 50 हजार रुपए ले लिए और बाद में जमीन किसी और को बेच दी। उससे लिए हुए रुपए भी वापस नहीं किये। मामले की जांच असी भोलाराम कर रहे हैं।
