Breaking News

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा और प्रदेश प्रभारी रंधावा की राष्ट्रीय अध्यक्ष खडगे की मुलाकात, संगठन में बदलाव के संकेत

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा और प्रदेश प्रभारी रंधावा की राष्ट्रीय अध्यक्ष खडगे की मुलाकात, संगठन में बदलाव के संकेत
श्रीगंगानगर।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा और  प्रदेश प्रभारी सुखजिंदरसिंह रंधावा ने आज  दिल्ली में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की है। खड़गे के साथ इस मुलाकात में प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा एवं प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने राजस्थान के मौजूदा राजनैतिक हालात, विधानसभा में पिछले दिनों हुए गतिरोध पर पार्टी की भूमिका तथा संगठन संबंधी फीडबैक देने के संकेत मिले हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने राजस्थान में निष्क्रिय प्रदेश पदाधिकारियों और  जिलाध्यक्षों में बदलाव बाबत कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे से आलाकमान की गाइडलान और निर्देशों पर चर्चा करने की जानकारी मिली है।कांग्रेस हाईकमान के साथ राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष, प्रतिपक्ष नेता, पूर्व मुख्यमंत्री , प्रदेश प्रभारी तथा आधा दर्जन आला नेताओं की इसी महीने मार्च‌‌ में दिल्ली बैठक बुलाने के आसार हैं। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल, प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी वन बाई वन देश के सभी राज्यों के कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व, प्रमुख नेताओं के साथ मीटिंग कर संगठन के मौजूदा हालात, कार्यक्रमों, संगठन में बदलाव के मद्देनजर फीडबैक लेने की कवायद कर रहे हैं। वे ओडिशा, केरल, महाराष्ट्र और बंगाल के प्रदेश नेतृत्व एवं नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। कांग्रेस हाईकमान एवं प्रदेश नेताओं की मीटिंग के फीडबैक आधार पर नये युवा चेहरों को मौका दिया जा चुका है। इस नाते केंद्रीय हाई कमान के साथ कुछ दिनों बाद होने वाली राजस्थान कांग्रेस के करीब एक दर्जन आला नेताओं की बैठक में पीसीसी पदाधिकारियों और  जिलाध्यक्ष पदों पर बदलाव होने  की उम्मीद है।राजस्थान कांग्रेस संगठन में आठ नये जिलों का शीघ्र गठन होने तथा पीसीसी से लेकर जिलों तक बदलाव की रिपोर्ट तैयार करने की कवायद शुरू होने के पुख्ता संकेत मिले हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने दो दिनों के दिल्ली प्रवास में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल तथा प्रदेश प्रभारी सुखजिंदरसिंह रंधावा से वन-टू-वन मुलाकात की है। प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने कांग्रेस हाईकमान से वन-टू-वन मुलाकात में राजस्थान विधानसभा सदन में सत्तारूढ़ पार्टी के एक मंत्री द्वारा दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के लिए कहे कथन , छः कांग्रेस विधायकों के निलंबन एवं उस पर गोविंद सिंह डोटासरा के प्रतिक्रिया स्वरूप कथन ओर प्रदेश कांग्रेस संगठन द्वारा इस पर विरोध प्रदर्शन, कार्यवाही का फीडबैक दिया। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल से प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने राजस्थान में निष्क्रिय प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्ष में बदलाव करने के विषय में लम्बी चर्चा की।पार्टी की गाइडलाइन मुताबिक मार्गदर्शन भी लिया। कांग्रेस संगठन वरिष्ठ सूत्रों मुताबिक राजस्थान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर अभी बदलाव नहीं होने के संकेत हैं, बल्कि एआईसीसी से नियुक्त तीन प्रदेश सहप्रभारी के जिलों में दौरे के दौरान स्थानीय कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं से वहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष,संगठन बाबत मिले फीडबैक के आधार पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष और  पदाधिकारियों में अगले महीने से बदलाव की कवायद होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *