जिस पर शक जाहिर किया, वही चोर निकला
श्रीगंगानगर । घर में चोरी हो जाने पर जिस युवक पर शक मकान मालिक ने जाहिर किया, आखिर वही चोर निकला। पुलिस ने इस चोर को घटना के तुरंत बाद ही पकड़ लिया था। थाने मे लाकर उससे पूछताछ भी की, लेकिन तब पुलिस का कहना था कि उसके द्वारा चोरी किया जाना साबित नहीं हो पा रहा। आज इस अक्षय नामक युवक को जवाहरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नागोरी कॉलोनी निवासी अकबर द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर 19 फरवरी को पुलिस ने अक्षय के विरुद्ध उसके घर से चार तोला सोने के जेवरात, 250 ग्राम चांदी के जेवरात और 26 हजार रुपए चोरी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। अकबर के घर में 14-15 फरवरी की रात को चोरी हुई थी। उसने अगले ही दिन थाने में चोरी की सूचना देते हुए अक्षय पर शक जाहिर किया था। अक्षय को पुलिस थाने में लेकर भी आई लेकिन फिर उसे छोड़ दिया। बाद में अकबर ने पुलिस के उच्च अधिकारियों के समक्ष गुहार लगाई।तब जाकर मुकदमा दर्ज किया गया। आज पुलिस ने बताया कि अक्षय को अकबर के घर में चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार कर दिया गया है।उससे चोरी का माल बरामद करने के प्रयास किया जा रहे हैं
