Breaking News

गंग कैनाल में सफाई के बाद में नरमा की बिजाई के लिए अढ़ाई हजार क्यूसेक पानी देने की मांग

गंग कैनाल में सफाई के बाद में नरमा की बिजाई के लिए अढ़ाई हजार क्यूसेक पानी देने की मांग

जीकेएस कोर कमेटी की बैठक में किसानों और किसानी के अनेक मसलों पर विचार विमर्श कर लिए फैसले

आज श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिला में सभी तहसील मुख्यालय पर धरने तथा ज्ञापन दिए जाएंगे

श्रीगंगानगर। ग्रामीण किसान मजदूर समिति (जीकेएस) कोर कमेटी की बैठक का आयोजन गजसिंहपुर कस्बे के व्यापार मंडल भवन में किया गया । बैठक की अध्यक्षता जीकेएस प्रदेशाध्यक्ष रणजीतसिंह राजू ने की। बैठक में गंगनहर में पानी की बन्दी के दौरान पंजाब वाले हिस्से में  आरडी-45 से राजस्थान सीमा पर खखां हैड तक सफाई करवाने व क्रिटिकल कोट्स को रिपेयर पर चर्चा कीगई। पंजाब सरकार को इसके लिए राजस्थान द्वारा  80 लाख रूपये भेजे गये हैं। राजस्थान सरकार द्वारा हर हाल में पंजाब वाले हिस्से में नहर की सफाई होनी चाहिए।बैठक में राजस्थान सरकार से गंगनहर में मई माह में 2500 क्यूसेक पानी चलाने की मांग की गई। बैठक में उपस्थित जीकेएस पदाधिकारियों का कहना था कि मई माह में नरमा बिजाई का उपयुक्त समय होता है।इसलिए गंगनहर में 2500 क्यूसेक पानी चलाकर गंगनहर के किसानों को नरमा का बिजाई करवाई जाए । इसके साथ ही राजस्थान सरकार से भाखड़ा नहर क्षेत्र में मई माह में लिंक नहर के जरिए पानी लेने की वैकल्पिक व्यवस्था कर नरमा की बिजाई करवाने की मांग करने का निर्णय लिया गया । इसके साथ ही इंदिरा गांधी नहर परियोजना (आईजीएनपी) के किसानों को मांग अनुसार पानी देने पर जोर दिया गया। बैठक में राज्य सरकार से फसलों की सरकारी खरीद में जन आधार की अनिवार्यता समाप्त कर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर प्रति किसान 40 किवंटल खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करने और  फसल बाजार में आने से पूर्व एमएसपी पर फसलों की अविलंब खरीद की व्यवस्था करने संबंधित मांगपत्र प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर दिए जाने का फैसला किया गया। यह मांग पत्र कल मंगलवार को श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में सभी  तहसील मुख्यालयों पर धरने लगाकर अधिकारियों को दिए जाएंगे। जीकेएस ने चेतावनी दी है कि एक सप्ताह तक  सरकार द्वारा उपरोक्त मांगों के संबंध में दिशा निर्देश जारी नहीं किए गए तो जिला मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।बैठक में किसानों के एनपीए हुए खातों को वन टाइम सेटलमेंट करने,खेतों में डिग्गी निर्माण के लिए  के लिए सब्सिडी बढ़ाने व अतिरिक्त बजट जारी कर किसानों की मांग अनुसार ज्यादा से ज्यादा संख्या में डिग्गी निर्माण की घोषणा करने की मांगों पर भी चर्चा की गई।शंभू,  खनौरी और रतनपुरा बोर्डर पर चल रहे आंदोलन में भाग लेने के लिए ज्यादा से ज्यादा किसानो को प्रेरित पर जोर दिया गया। जीकेएस के संगठन विस्तार के लिए गांवों में कमेटियां बनाने व अधिक से अधिक किसानों – मजदूरों को जोड़ने का निर्णय लिया गया। जीकेएस के गजसिंहपुर ब्लॉक द्वारा आयोजित इस बैठक के बाद कोर कमेटी तहसील कार्यालय के आगे लगे चल रहे धरना स्थल पर पहुँची। पानी  चोरों के खिलाफ हर लड़ाई में साथ देने का अश्वासन दिया। बैठक में जीकेएस प्रदेशाध्यक्ष रणजीतसिंह राजू , गंगनहर प्रोजेक्ट चेयरमैन हरविंद्रसिंह गिल , उपाध्यक्ष विक्रमजीत शेरगिल, जिलाध्यक्ष रामकुमार सहारण, चमकौरसिंह बराड, गैलेक्सी बराड़, गजसिहपूर ब्लाक अध्यक्ष प्रविंदरसिंह गिल, कुलविंद्र थिंद, लाभसिंह, राजेंद्रसिंह बुर्जवाला, रिछपालसिंह मक्कासर, काला मंढार, हरविंद्र समाग, गगन मान , सुरेंद्र,कुलदीप चहल, सुखदेव रमाना, सुखविंद्रसिंह, लखविंदरसिंह, पिंदर रमाना, गुरप्रीतसिंह, ब्रमदीपसिंह खख, गुरजीतसिंह, कुलवंत सहारण , दलसिंह बराड़, अंग्रेजसिंह रड़ेवाला जिला महासचिव सुखराज मान, जगतारसिंह सहित, अर्श बांठ, इकबालसिंह गिल, पलविंदरसिंह, नेहपाल सिंह ,भरपूरसिंह मोहनपुरा,गुरांशसिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *