पुलिस हवलदार की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिला पुलिस के एक हवलदार सुभाष निवासी दौलतपुर की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। श्रीकरनपुर थाना प्रभारी सीआई रामप्रताप वर्मा ने बताया कि सुभाष पुलिस लाइन में तैनात था। पिछले महीने उसके बेटे की शादी थी। सुभाष ने शादी के कारण छुट्टी ले रखी थी। वह गत दिवस नई मंडी घड़साना में अपने रिश्तेदारी में गया था। उसका रिश्तेदार वहां वन विभाग में पद स्थापितहै। जहां शनिवार-रविवार की रात को उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे वहां के एक अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टर ने कार्डियक अरेस्ट होना बताया तो परिवार वाले उसे एंबुलेंस द्वारा श्रीगंगानगर ले जा रहे थे। रास्ते में श्रीकरणपुर के नजदीक तबीयत ज्यादा खराब होने पर सुभाष को श्रीकरनपुर के सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके रिश्तेदार संदीप द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया।
