Breaking News

वितरण निगम का टेक्नीशियन रिश्वत लेते  गिरफ्तार

वितरण निगम का टेक्नीशियन रिश्वत लेते  गिरफ्तार
श्रीगंगानगर।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जोधपुर में (विशेष ईकाई) जोधपुर इकाई ने बजरंगदास, टैकनीशियन (द्वितीय), जीएसएस. गौरछीया बैरा, कार्यालय कनिष्ठ अभियन्ता, विद्युत वितरण निगम, जिला फलोदी को आज 14 हजार रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।ब्यूरो के महानिदेशक  डॉ. रविप्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि जोधपुर में विशेष ईकाई को एक शिकायत इस आशय की मिली कि बजरंगदास द्वारा परिवादी के 7 ट्यूबवेलों की विद्युत बिल राशि की औसत गणना कर समय पर बिल जारी करने की एवज में 14 हजार रूपये की मांग की जा रही है।इस पर एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में आज इंस्पेक्टर पदमपालसिंह की टीम ने ट्रेप कार्रवाई करते हुए बजरंगदास को  परिवादी से 14 हजार रूपये रिश्वत ले कर भागने की कोशिश करते हुए को पकड़ लिया।एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में उससे पूछताछ तथा आगे  कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *