Breaking News

फागोत्सव में होली के गीतों का खुमार छाया

फागोत्सव में होली के गीतों का खुमार छाया
श्रीगंगानगर।
राष्ट्रीय कला मंदिर द्वारा रविवार शाम आयोजित फागोत्सव कार्यक्रम में राजस्थानी होली लोकगीतों का खुमार छा गया। हर गीत पर श्रोता झूमने को विवश हो गए। डॉ अंजू बोरड, शैलजा चितलांगिया और घनश्याम बिनानी ने लगभग डेढ़ घंटे तक लगातार राजस्थानी होली लोकगीतों तथा भजनों की प्रस्तुतियों से श्रोताओं को सराबोर कर दिया। संगीतकार मनोज आर्य के निर्देशन में ऑक्टोपैड पर केसी कुमार, ढोल पर सुरमा और ढोलक पर मुकेश कुमार ने शानदार संगत की। स्थानीय बाबा रामदेव मंदिर के सामने रोहित उद्योग परिसर में स्थित चौधरी रामजस कला सदन ऑडिटोरियम में आयोजित  कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रीको इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यप्रकाश खेमका, विशिष्ट अतिथि ट्रेड यूनियन लीडर संगीत प्रेमी विजय वासुदेव, राष्ट्रीय कला मंदिर के अध्यक्ष वीरेंद्र बैद, संरक्षक मोहनलाल चितलांगिया, अमरचंद बोरड और सुनील शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्ष वीरेंद्र बैद ने गायक कलाकारों, संगतकारों और उपस्थित श्रोताओं का आभार व्यक्त किया। मीडिया प्रभारी राकेश मोंगा के अनुसार राष्ट्रीय कला मंदिर द्वारा इस महीने के अंत में एक और गीत-संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंच संचालन प्ररेणा  चितलांगिया में मनमोहक अंदाज में किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *