आवारा पशु से मोटरसाइकिल टकराया, युवक की मौत
श्रीगंगानगर। हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी थाना क्षेत्र में गांव सूरेवाला के पास आवारा पशु से मोटरसाइकिल टकरा गया, जिससे मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान गोविंद शर्मा निवासी चंडीगढ़ मोहल्ला गांव बणी, तहसील रानियां जिला सिरसा (हरियाणा) के रूप में हुई है। वह परसों शनिवार को मोटरसाइकिल पर गांव सूरेवाला के पास से जा रहा था। तभी उसकी मोटरसाइकिल आवारा पशु से टकरा गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगी।गोविंद शर्मा की बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। इस संबंध में महेंद्रपाल शर्मा (59) निवासी तलवाड़ा खुर्द तहसील ऐलनाबाद जिला सिरसा द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है।पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद लाश परिवार वालों के सुपुर्द कर दी।
