Breaking News

सड़क हादसे में पीडब्ल्यूडी के तकनीकी कर्मी की मौत

सड़क हादसे में पीडब्ल्यूडी के तकनीकी कर्मी की मौत
– अपने हादसे में युवक मारा गया, बुजुर्ग घायल
श्रीगंगानगर।
श्रीगंगानगर जिले के केसरीसिंहपुर और पदमपुर थाना क्षेत्र में दो सड़क दुर्घटना में सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक तकनीकी कर्मचारी और एक युवक की मृत्यु हो गई। एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गया। केसरीसिंहपुर पुलिस के अनुसार चक 42 एफ निवासी गोविंदराम डागला (55) विगत 7 मार्च की शाम को गांव गुलाबेवाला की ओर से मोटरसाइकिल पर अपने गांव जा रहा था। शाण करीब 5:30 बजे कुरेशिया गांव के नजदीक उसके मोटरसाइकिल के आगे कुत्ता आ गया, जिससे वह टकरा गया। गोविंदराम के काफी गंभीर चोट लगी।उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान कल उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि गोविंदराम पीडब्ल्यूडी में तकनीकी कर्मी थर्ड ग्रेड के पद पर कार्यरत था। उसके पुत्र सौरभ डागला द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है। उधर, पदमपुर थाना क्षेत्र में चक 5- एनएन के नजदीक कल शाम को मोटरसाइकिल हादसे में जंगीरसिंह बावरी (30) निवासी चक 12-जी की मृत्यु हो गई।जानकारी के अनुसार जंगीरसिंह का मोटरसाइकिल चक 5- एनएन के पास साइकिल पर जा रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति रणजीतसिंह(65) निवासी चक 38 जीजी से टकरा गया था। टक्कर लगते ही जहां रणजीतसिंह घायल हो गया, वहीं सर में चोट लगने से जंगीरसिंह बुरी तरह से जख्मी हो गया। दोनों घायलों को लोगों ने पदमपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया,जहां जंगीरसिंह को मृत घोषित कर दिया गया। रणजीतसिंह को प्राथमिक उपचार देकर श्रीगंगानगर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक जंगीरसिंह के पिता बिहारीराम द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों मृतक युवकों के शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार वालों के सुपुर्द करदिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *