Breaking News

चूनावढ़ के हिस्ट्रीशीटर कुलजीत उर्फ राणा की मौत

चूनावढ़ के हिस्ट्रीशीटर कुलजीत उर्फ राणा की मौत
– देर रात दोस्त को छोडऩे गया था हिस्ट्रीशीटर
– हमलावरों ने हाथ-पैर तोड़ किया था गंभीर घायल
– बीकानेर में ईलाज के दौरान हुई मौत
– ट्रॉली यूनियन को लेकर है पीडि़त और आरोपी में विवाद
श्रीगंगानगर। देर रात पुरानी आबादी थाना क्षेत्र में बस स्टैंड के नजदीक दोस्त को छोडऩे आए चूनावढ़ थाना के हिस्ट्रीशीटर कुलजीत उर्फ राणा की बीकानेर में ईलाज के दौरान मौत हो गई। पुरानी आबादी थानाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि देर रात हिस्ट्रीशीटर राणा अपने दोस्त को छोडऩे के लिए श्रीगंगानगर बस स्टैंड आया था जहां पर कुछ युवकों ने उस पर हमला कर दिया था। इन लोगों ने हिस्ट्रशीटर के मुंह में पिस्तौल ठूंस दी और दोनों पैर घुटनों के नीचे ओर हाथ कोहनियों से नीचे तोड़ डाले। उसे देर रात सरकारी अस्पताल से हायर सेंटर रैफर किया गया, जहां से परिजन उसे निजी अस्पताल ले बीकानेर लेकर गए गए। जहां आज सुबह ईलाज के दौरान राणा की मौत हो गई। राणा के भाई ने बताया कि राणा अपने दोस्त अनूपगढ़ निवासी गौरव को बस स्टैंड के पास एक पीजी पर छोडऩे गया था। वहां गौरव और राणा ने साथ सेल्फी ली। इसके बाद गौरव पीजी में चला गया। वहीं मौके पर मौजूद आरोपियों ने राणा को घेरा और उसके मुंह में पिस्तौल ठूंस दी। इन लोगों ने उसके हाथ पैर रॉड मारकर तोड़ दिए। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। राणा और रीको में ट्रॉली यूनियन प्रधान ठाकरांवाली निवासी गुरजीतसिंह के बीच दस माह से टशन है। दोनों रीको ट्रॉली यूनियन पर एकाधिकार चाहते हैं। दोनों में पहले झगड़े भी हुए हैं और परस्पर मामले भी दर्ज हैं। दोनों वहां अपने वसूली गैंग चलाते हैं। इसी को लेकर दोनों में विवाद है। मृतक हिस्ट्रीशीटर कुलजीत उर्फ राणा पर पुरानी आबादी, सदर और कोतवाली थाने में लूट, डकैती, जानलेवा हमले के दस से ज्यादा केस दर्ज है। पीडि़त के भाई ने इस संबंध में रीको ट्रॉली यूनियन प्रधान ठाकरांवाली निवासी गुरजीतसिंह, उसके भानजे नवजोतसिंह, बबू बाठ, जंटा निहंग, जश्नप्रीतसिंह, हमजोतसिंह, जश्न बराड़, आकाश आदि पर हमला करने के आरोप लगए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *