Breaking News

मनरेगा मजदूरी करने जा रही युवती से छेड़खानी

मनरेगा मजदूरी करने जा रही युवती से छेड़खानी
श्रीगंगानगर।
केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र में मनरेगा की मजदूरी करने जा रही एक युवती से छेड़छाड़ किए जाने की घटना उजागर हुई है। पुलिस के अनुसार चक 12-एच मौहलां निवासी 45 वर्षीय महिला ने अपने पति के साथ थाने में आकर रिपोर्ट दी जिसके आधार पर चक 01-आर ढाणी निवासी राजविंदरसिंह जटसिख के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह कल सोमवार सुबह लगभग 9:30 बजे घर से मनरेगा की मजदूरी करने के लिए कार्यस्थल पर जा रही थी। वह जब गांव से दो-तीन मुरब्बा दूर पहुंची तो सुनसान जगह देखकर अचानक राजविंदरसिंह ने पीछे से आकर  बुरी नीयत से पकड़ लिया। उसे नीचे गिरा दिया और अश्लील हरकतें करने लगा।विरोध करने पर मारपीट की और जाति सूचक गालियां दी। उसके शोर मचाने पर वह भाग गया। पुलिस ने बताया कि राजविंदरसिंह के विरुद्ध दर्ज किए गए मुकदमे में अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम की धाराएं लगाई गई है। मामले की जांच श्रीकरनपुर के डीएसपी संजीव चौहान कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *