Breaking News

बुजुर्ग व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत, मामला दर्ज

बुजुर्ग व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत, मामला दर्ज
श्रीगंगानगर।
जिले के रामसिंहपुर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। उसकी बेटी ने रिपोर्ट दी है जिस पर पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 194 के तहत मर्ग दर्ज कर लाश का पोस्टमार्टम करवाया है।मामले की जांच कर रहे एएसआई चुन्नीलाल ने बताया चक 2-डीएम धांधडा निवासी मंगलूराम जाट (58) तीन दिन पहले दिल का दौरा पड़ गया था।उसे परिवार वाले बीकानेर में हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल में ले गए। उसकी परसों रविवार को मृत्यु हो गई।मृतक की बेटी विमला (32) पत्नी सुरेंद्र जाट द्वारा रिपोर्ट देकर लाश का पोस्टमार्टम करवाने का आग्रह किया गया। इस पर मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाया गया। मौखिक तौर पर बेटी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने कुछ अरसा पहले कुछ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया था। अपने साथ धोखाधड़ी होने के कारण उसके पिता तब से सदमे में थे। उसने इसी सदमे के चलते दिल का दौरा पड़ने की आशंका जताई है। जांच अधिकारी ने कहा कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *